/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/11/rishi_panchami_2021_7056958_835x547-m-1631333185.jpg)
आज महिलाओं के लिए बहुत ही खास दिन है। आज के दिन ऋषि पंचमी है और आज के दिन का बहुत अधिक महत्व है। आज ऋषि पंचमी व्रत किया जाता है। इस पावन दिन सप्त ऋर्षियों का पूजन किया जाता है। महिलाएं इस दिन सप्त ऋषि का आशीर्वाद के लिए करने और सुख शांति एवं समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर ऋषि पंचमी व्रत पड़ता है। मान्यताओं के अनुसार महिलाओं की माहवारी के दौरान अनजाने में हुई धार्मिक गलतियों और उससे मिलने वाले दोषों से रक्षा करने के लिए यह व्रत किया जाता जाता है।
छोटी कथा-
विदर्भ देश में एक सदाचारी ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी बड़ी पतिव्रता थी, जिसका नाम सुशीला था। उस ब्राह्मण के एक पुत्र और एक पुत्री थी। विवाह योग्य होने पर उसने समान कुलशील वर के साथ कन्या का विवाह कर दिया। कुछ दिनों बाद वह विधवा हो गई। दुखी ब्राह्मण दम्पति कन्या सहित गंगा तट पर कुटिया बनाकर रहने लगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |