/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/25/Shiv-belishwer-1627196823.jpg)
सोमवार (Monday) का दिन है और आज के दिन देवों देव महादेव को समर्पित होता है। बताया जाता है कि आज के दिन कुछ विशेष उपायों करने भगवान शिव (Lord Shiva) की खास कृपा होती है। घर में सुख-शांति के अलावा समृद्धि आने की भी मान्यता है। उपायों को अपनाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जानिए सोमवार के उपाय-
उपाय-
सोमवार (Monday) के दिन दही, सफेद कपड़ा, चीनी औ दूध आदि को दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से धन संबंधी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं।
सोमवार की शाम काले तिल और कच्चे चावल को मिलाकर दान करने से आर्थिक लाभ होने की मान्यता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव भी कम होता है।
सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को चंदन, अक्षत, दूध, धतूरा, गंगाजल, बेलपत्र या आंकड़े के फूल चढ़ाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
सोमवार के दिन भगवान शंकर को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने भोग को लगाना चाहिए। इसके बाद उनकी आरती करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
6. सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की प्रदोष काल में अराधना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर की कृपा से मनोकामना पूरी हो जाती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |