दिवाली क त्योहार की शुरूआत हो गई है। आज के दिन से दिवाली (Diwali) की पूजा पाठ करने के शुरू हो जाएंगें। आज धनतेरस (Dhanteras 2021) का पर्व है और यह कार्तिक मास (Kartik month) में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धनतेरस मनाया जाता है। इस खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।  
धनतेरस (Dhanteras) के दिन खरीदारी करने का भी बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन सोना- चांदी, बर्तन, गाड़ी, इत्यादि चीजों की खरीदारी की जाती है, जिससे कि  जीवन भर का लाभ होता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए किस एक चीज को लाना बेहद जरूरी होता है-

 ये जरूर खरीदें-

  1.     झाडू को मां लक्ष्मी की प्रतीक माना जाता है। इस दिन झाडू जरूर खरीदें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है।
  2. झाडू को सुख- शांति बढ़ाने वाला भी माना जाता है, जिस वजह से इस पावन दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।
  3. धनतेरस के दिन झाडू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।