नया साल (New year) 2022 आने वाला है। इसके अभी से ही जोरोशोरों से तैयारियां चल रही है। आप अपने घर में साल 2022 में सुख समृद्धि पाना चाहते हो और धन-धान्य पाना चाहते हो तो घर में नई साल के पहले ही दिन गुडलक के प्लांट (good luck plants) लाओ और अच्छी जगह पर लगा दो। ऐसा करने से घर भी हराभरा रहेगा और इन प्लांट की सकारात्मकता आपके जीवन को सफल बना देगी।
गुडलक प्लांट (good luck plants)-

बरगद (Banyan) का पौधा सामान्यत: लोग घर में लाकर नहीं लगाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे किसी गमले में लगा सकते हैं या घर से थोड़ी दूरी पर लगाएं। बरगद के पौधे को हमेशा घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये पौधा आसपास का वातावरण शुद्ध करता है और सभी मनोकामनाएं पूरी करता है।

 मनीप्लांट (Money plant) को माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का रूप माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में आय के नए स्रोत खुलते हैं। इसे हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर के वास्तु दोष समाप्त होते हैं।
अशोक का पौधा (Ashoka plant) पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है और अत्यंत शुभ फल देने वाला माना गया है। इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।