सोमवार भगवान शिव और चंद्रदेव का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन व्रत रखने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त अलग-अलग उपाय करते हैं। माना जाता है कि महादेव ऐसे भगवान हैं, जो भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार को कुछ कार्य करने वर्जित होते हैं। उन्हें करने पर जीवन में कष्ट आ सकते हैं। वहीं, सोमवार को कुछ कार्य बेहद शुभ माने जाते हैं। 

सोमवार को मस्तिष्क पर भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इस लिए सोमवार को मस्तिष्क पर भस्म का तिलक लगाएं।