घर में पैसों (money) की कमी से जूझ रहे हो तो शास्त्रों में दिए गए ये उपाय आपके लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। जेब खाली से परेशान लेकिन जरूरतों को पूरा करने का हक सबको होता है। आप भी इसी तरह की उलझन में हो तो एक ये निम्न उपाय आजमाएं।

रसाई घर (kitchen) का वास्तु जब ठीक होता है तो घर में आर्थिक तंगी और पैसों की तंगी से जूझना नहीं पड़ता है इसलिए रसोई (kitchen)  का वास्तु (Vastu) ठीक होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार रसोई शुभ दिशा में होने से घर के सदस्यों के भाग्य में वृद्धि होती है, सुख समृद्धि और लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है।

वास्तु-
पूर्व-दक्षिण दिशा में रसोई बनाएं। वास्तु (Vastu) के अनुसार घर में रसाई का स्थान आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण) है। इस स्थान पर रसाई होने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। बताया गया है कि आग से भी मंगल का संबंध बताया गया है, इसलिए इस स्थान पर रसोई का बनाना अच्छा माना गया है।
वास्तु के अनुसार इन बातों का रखें ध्यान-

झूठे बर्तनों को अधिक देर तक रसोई घर (kitchen) में नहीं रखना चाहिए। रात्रि में भोजन करने के बाद बर्तनों को झूठा नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी सताने लगती है।
रसोई घर (kitchen)में चाकू को कभी भी इधर-उधर नहीं रखना चाहिए। चाकू का स्थान सुनिश्वत कर दें। वहीं पर चाकू को रखना चाहिए।
जूठन को कभी भी रसोई की सिंक में न छोड़े, जूठन को हमेशा डस्टबिन में ही डालना चाहिए। भोजन बनाने के बाद रसोई घर की सफाई अवश्य करें।
यदि बल्टी का प्रयोग करते है तो उसे कभी खाली न रखें, उसमें पानी भरकर रखें। ऐसा करने से राहु, शनि और चंद्रमा की अशुभता में कमी आती है। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है