वर्ष 2021 का नौवें महीने को अगहन (Agahan) कहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगहन मास को मार्गशीर्ष नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो सभी महीने अपने आप में बहुत ही खास होते हैं अभी का नवंबर है और यह देवों के लिए सबसे खास माह माना जाता है। 4 महीनों के बाद इस महीने मांगलिक कार्य किए जाते हैं।
बता दें कि नौवें महीने को अगहन (Agahan) का संबंध मृगशिरा नक्षत्र से है। इस माह की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) का स्वरूप है। इस माह को मगसर, मंगसिर, अगहन, अग्रहायण आदि नामों से भी जाना जाता है। यह मास बड़ा पवित्र माना गया है। इस माह की महिमा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत गीता में बताई है।

बताया जाता है कि इस माह भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) की उपासना करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। सतयुग में देवों ने वर्ष का आरंभ मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही किया था।
ऋषि कश्यप (Rishi Kashyap) ने भी इसी माह कश्मीर की स्थापना की थी। इस माह यमुना में स्नान का विशेष महत्व है।
भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) ने मार्गशीर्ष मास की महत्ता गोपियों को भी बताई थी। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि मार्गशीर्ष माह में यमुना स्नान से मैं सहज ही सभी को प्राप्त हो जाऊंगा तभी से इस माह में यमुना में स्नान का विशेष महत्व माना गया है। इस माह अधिक से अधिक समय गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) का जप करना चाहिए।