आज से जून का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई चीजें बदलने वाली है। राशियों में ग्रह के बदलाव के कारण कई तरह के परिवर्तन आएंगे। इस महीने कई बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 2 जून को मंगल और 3 जून को बुध का राशि परिवर्तन होगा और 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। अंत में 22 जून को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा।


इस महीने में ग्रहों की चाल से 3 राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। सबसे पहले जिस राशि को इन ग्रहों की चाल से लाभ मिलने वाला है वह है मेष राशि, जिसकों इस महीने में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी व व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है। शुक्र ग्रह के कारण आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि वालों को भी यह महीना लकी साबित होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। करियर में बदलाव होंगे। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।


तुला राशि की बात की जाए तो इस राशि की जोरदार किस्मत साथ देगी।  तुला राशि वालों के लिए यह महीना शानदार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने योग बनेंगे। धन आगमन के नए साधन बनेंगे।