/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/19/rashi-parivartan-1629352729.jpg)
सितंबर माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिसमें शुक्र, मंगल, सूर्य, गुरु और बुध ग्रह शामिल हैं। इन 5 ग्रहों में 2 ग्रह एक ही दिन राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में अपने स्वामित्व वाली राशि पर ग्रह के राशि परिवर्तन का ज्यादा असर पड़ता है। जानिए कौन-से दो ग्रह एक ही दिन करेंगे राशि परिवर्तन-
मंगल
वर्तमान में मंगल सिंह राशि में विराजमान हैं। मंगल ने सिंह राशि में 20 जुलाई को गोचर किया था। सितंबर में मंगल का राशि परिवर्तन होगा। मंगल 6 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव इस ग्रह की राशि मेष और कन्या पर पड़ेगा।
शुक्र
शुक्र वर्तमान में कन्या राशि में विराजमान हैं। शुक्र ने 11 अगस्त को कन्या राशि में गोचर किया था। 06 सितंबर को शुक्र अपनी राशि परिवर्तित करते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि में शुक्र के गोचर का लाभ कई राशियों को मिलेगा।
इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
मंगल का राशि परिवर्तन कन्या राशि में होगा। ऐसे में कन्या राशि के जातकों पर इस राशि परिवर्तन का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा मंगल ग्रह की राशि मेष है। ऐसे में मंगल गोचर का प्रभाव मेष राशि वालों पर भी ज्यादा होगा। शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में तुला राशि वालों पर शुक्र राशि परिवर्तन का खास प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा शुक्र ग्रह की दो राशि वृष और तुला पर भी राशि परिवर्तन का असर पड़ेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |