आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लग रहा है। अभी ग्रहण शुरू हो गया है और शाम 4 बजे तक चलेगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन इस दौरान अगर कुछ टोटके करते हैं तो ग्रहण का बहुत ही ज्यादा शुभ फल प्राप्त होता हैं।


शास्‍त्र में तमाम ऐसे उपाय बताए गये हैं जिन्‍हें अपनाने से जीवन की कई मुश्किलों से निजात पाई जा सकती है। इन्‍हीं में से कुछ उपाय ऐसे होते हैं सूर्य ग्रहण (solar eclipse) के दौरान किए जाते हैं। सूर्य ग्रहण के समय कुछ उपाय करने से जातक का भाग्य बदल सकता है।  व्यक्ति अपना भाग्य बदल कर जो चाहे उसकी प्राप्ति कर सकता है।

सूर्य ग्रहण के समय करें ये उपाय (Surya Grahan Ke Totke)
एक चौकी बिछा कर उस पर सफेद वस्त्र बिछाएं तथा उस पर कनकधारा यंत्र को रख कर उसकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद ग्रहण के समय कनकधारा स्रोत का पाठ करने से पूरे वर्ष के लिए लक्ष्मी का घर में वास रहता है।
ग्रहण समय भगवान महादेव के महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjaya Mantra) का जप करने से व्यक्ति पर आया बड़े से बड़ा कष्ट भी बड़ी आसानी से टल जाता है।
ग्रहण के दौरान जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र आदि का दान करने  बेसूमार धन की प्राप्ति होती है। इस दिन किया गया तर्पण पितरों को सौ वर्षों के लिए संतुष्ट कर देता है। इससे कुंडली के सभी बुरे ग्रह विशेष तौर पर राहू, केतु, शनि तथा गुरु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।