/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/01/astrology-1609488777.jpg)
नया साल नये बदलाव लेकर आता है। ग्रहों की चाल भी साल के मुताबिक बदल जाती है, जिसका असर राशियों के जातकों पर पड़ता है। इसी तरह से गणनाओं के मुताबिक देनवगुरु बृहस्पति (Devguru Jupiter) गुरु गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। जानिए राशियों के बारे में....
वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि के लिए गुरु राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक और करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। किसी भी ग्रह के नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर करने पर भाग्य का पूरा साथ मिलता है। वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन वरदान समान होगा। इस दौरान नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पीली वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। धनु राशि बृहस्पति की स्वराशि है। इस राशि के जातकों को गुरु ग्रह का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)- इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। निवेश करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |