रोटी एक ऐसा खाना है जिससे इंसान कभी उबता नहीं है। दुनिया में की तरह की रोटियां बनाई जाती है जो सेहत के लिए खास अच्छी होती है। इसी तरह से गैस पर रोटी आप मिट्टी के तवे पर बना रहे होतो बता दें कि मिट्टी के तवे पर बनी रोटी के कई फायदें हैं।  जानकारी के लिए बता दें कि मिट्टी के बर्तन में पका भोजन खाने से व्यक्ति कई तरह के रोगों से दूर रहता है।

अभी की बिजी लाइफ स्टाइल के चलते लोगों को खान-पान की अच्छी आदतों के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करना भी काफी मुश्किल हो गया है। जिसकी वजह से  कई तरह की बीमारियों से सामना करना पड़ रहा है। कब्ज, गैस जैसी समस्याएं अक्सर लोगों को होती रहती है। मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं और खास बात यह है कि इससे घर की सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

दरअसल, मिट्टी के बर्तन में पका खाना न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक भी होता है। इन बर्तनों पर भोजन पकाने से उसके पोषक तत्व खत्म नहीं होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फायदे जो व्यक्ति को मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाकर खाने से मिलते हैं। मिट्टी का तवा दूसरे तवों से इसलिए बेहतर है क्योंकि मिट्टी के तवे पर रोटी बनाने से उसका एक भी पोषक तत्व नष्ट नहीं होता है।


इसी तरह से एल्यूमीनियम के बर्तन में खाना बनाने से 87 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। पीतल के बर्तन में खाना बनाने से  7 प्रतिशत पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही कांसे के बर्तन में बने खाने से 3 प्रतिशत पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। केवल मिट्टी के बर्तन में बने खाने में 100 प्रतिशत पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।