/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/29/shani-dev-1-1638160622.jpg)
नया साल (new year) 2022 आने वाला है। नया साल कई बदलाव लेकर आएगा, वो बदलाव नौकरी, व्यापार, जीवन किसी में भी आ सकता है। इसी तरह से आपको बता दें कि ग्रहों की चाल भी नए साल में बदलने वाली है जिसका असर राशियों के लोगों पर पड़ने वाला है। ज्योतिष गणनाओं मुाबिक शनिदेव (Shani Dev) मकर राशि मे स्वगृही होकर चराचर जगत पर अपना प्रभाव स्थापित करते रहेंगे। जिससे ये राशियां प्रभावित हो सकती है।
मेष लग्न (Aries Ascendant:):-
मेष लग्न वालों के लिए शनिदेव दशम भाव में विद्यमान रहकर सम्मान में सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाले होंगे। नौकरी में वृद्धि, कार्य क्षमता में वृद्धि, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेंगे। आय के साधनों में भी सकारात्मक प्रगति प्रदान करेंगे। अचानक कार्यो में सफलता के लिए खर्च की भी स्थिति उत्पन्न करेंगे। शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक तनाव उत्पन्न कर सकता है।
उपाय:- शनिवार (Saturday) को गुण वाली मीठी पूड़ी सरसों तेल मे बनाकर गाय को खिलाना शुभफल प्रदान करेगा।
मिथुन लग्न (Gemini Ascendant):-
2022 में मिथुन लग्न के लोगो के लिए शनिदेव अष्टम एवं भाग्य के कारक होकर अष्ठम भाव मे स्वगृही गोचर करते रहेंगे। ऐसे में वाणी में तीव्रता, गले एवं दाँत की समस्या, पारिवारिक तनाव में वृद्धि, पारिवारिक खर्च में वृद्धि की स्थिति उत्पन्न होगी। भाग्य वर्धक कार्यो में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के मन मे विचलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय :-शनि देव की पूजा आराधना लाभदायक होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |