समय समय पर ग्रह अपनी आप में बदलाव करते रहते हैं। इन बदलावों का असर राशियों पर पड़ता है जिससे लोगों का जीवन प्रभावित होता है यह अच्छा भी हो सकता है तो बुरा भी हो सकता है। इसी तरह स गणनाओं के अनुसार देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) धनु राशि में 30 दिसंबर को गोचर करेंगे और फिर 27 जनवरी 2022 शुक्र का राशि परिवर्तन करीब 30 दिन में होता है। इससे कुछ राशियों को मुनाफा होना तय है। जानिए अपनी राशि के बारे में....
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए साल 2022 का पहला महीना काफी लकी साबित होगा। इस दौरान धन लाभ के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मेष राशि वालों के साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या (Virgo)- शुक्र गोचर काल में आपको धन लाभ होने के आसार रहेंगे। मेहनत के दम पर आपको सफलता हासिल होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध और शुक्र ग्रह मित्र हैं। इसलिए कन्या राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए जनवरी का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप धन संचय में सफल रहेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
धनु (Sagittarius)- शुक्र गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आप धन लाभ में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये समय अच्छा है। धन का आगमन होता रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।