/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/07/durga-1633579604.jpg)
दिसंबर (December) का महीना कुछ राशिवालों के लिए बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस महीने में कई ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन करेंगे और इस परिवर्तन से राशियों (zodiac) के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का किन राशियों को होगा लाभ-
मेष (Aries)- दिसंबर का महीना मेष राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव करेगा। इस दौरान गुरु आपके लाभ भाव में विराजमान रहेंगे। गुरु के प्रभाव से आपको नौकरीपेशा और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव कम होगा। कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। इस दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ संबंध में सुधार होगा। इस महीने भाग्य का साथ मिलेगा।
सिंह (Leo)- आपके वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव हो सकते हैं। साथी के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है। पार्टनरशिप के कारोबार में लाभ हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवन को सुधारने के लिए प्लानिंग बना सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने का आसार रहेंगे। इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पहले किए गए धन निवेश का लाभ मिल सकता है। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब है तो ठीक हो सकती है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |