देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) ग्रह सबसे ज्यादा शुभ ग्रह माने जाते हैं लेकिन जानकारी दे दें कि शुक्र को भी सबसे शुभ ग्रहों में एक माना जाता है। शुक्र राशि (Venus) परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। ज्योतिष की गणनाओं की अनुसार शुक्र 8 दिसंबर को मकर राशि में गोचर करेंगे।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पविवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ (Taurus)- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।


कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। गोचर काल में अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।