/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/28/a-1609138450.jpg)
वैज्ञानिक गणना के मुताबिक साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा। चंद्र ग्रहण की घटना का ज्योतिष दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होती है। आमतौर पर ग्रहण एक अशुभ घटना के तौर पर देखा जाता है। ज्योतिष के मुताबिक चंद्रमा को मन और माता का कारक माना जाता है। बता दें कि ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।
ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं किए जाते है। कहां दिखेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण-
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई पड़ेगा।
सावधान-
चंद्र ग्रहण के दौरान वृषभ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। वर्तमान में वृषभ राशि में राहु का गोचर चल रहा है। आपको ग्रहण के दौरान धन, नौकरी, व्यापार और रिश्तों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |