/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/01/astrology-1609488777.jpg)
मकर संक्रांति के बाद शुक्र ग्रह (Venus) उदय होंगे जिससे कुछ राशियों गजब का लाभ होने की संभावना है। बात दें कि शुक्र को वैभव, संपन्नता, विलासिता और धन-संपदा का कारक माना जाता है। शुक्र (Venus) के उदित होने का कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। शुक्र 6 जनवरी 2022 को सुह 3 बजकर 37 मिनट पर अस्त हुए थे और अब 12 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर उदय हो गए हैं। इन राशियों में शामिल हैं......
मेष राशि (Aries)-
शुक्र के उदित होने से मेष राशियों में नवम भाव होंगे। इसके परिणाम स्वरूप आपका वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। शुक्र के प्रभाव से आपका दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। रिश्ते में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। व्यापार में नए समझौते करने के लिए समय अनुकूल है।सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों को शुक्र उदित होने से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम है।
कुंभ राशि (Aquarius)-
शुक्र के उदित होने से कुंभ राशिवालों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि व शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |