साल 2021 बाय बाय होने जा रही है और 2022 का वेलकम होने वाला है, सिर्फ एक दिन रहा है। फिर नए साल (new year) की नई शुरुआत होगी। इससे पहले आप जान लें कि 2021 के आखिरी दिन से इन इन राशि वालों को छप्पर फाड़ धन लाभ होने की संभावना है। जानिए क्या आपकी भी राशि इसमें शामिल है या नहीं....
वृषभ (Taurus)- 2021 के आखिरी तीन दिन आप अपने करियर में व्यस्त रहेंगे। मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य उत्तम होता जाएगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। साल के अंत में चोट चपेट से बचें।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों की साल के आखिरी चंद दिनों में चिंताएं बढ़ सकती हैं। बनते हुए कामों में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि स्थितियों में सुधार होता जाएगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। नए साल की शुरुआत से पहले यात्रा के योग बनेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)- साल 2021 के आखिरी दिनों में धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। खर्चों पर काबू रखें। विवाह और प्रेम के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। नए साल की शुरुआत से पहले परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है।