/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/09/sun-god-2-1623214732.jpg)
सूर्य देव (Sun god) के लिए आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज सूर्य देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। गणनाओं के अनुसार आज सूर्यदेव (Sun god) कन्या राशि (Virgo) से तुला राशि (Libra) में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि सूर्य के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है।
आज सूर्य (Sun) के राशि परिवर्तन इन राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव-
मेष राशि (Aries)
इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है।
धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें नहीं तो वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
व्यापार में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
वाद- विवाद से दूर रहें।
वृषभ राशि (Taurus)
इस राशि के जातकों को मिला जुला फल मिलेगा।
इस दौरान आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
गोचर काल में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
रिश्तों में टकराव हो सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
धन- हानि हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो मनमुटाव हो सकता है।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
धन का खर्च अधिक न करें।
कर्क राशि (Crab)
इस दौरान आपके जीवन में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
भाई-बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है।
कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें।
गोचर काल में आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।
वाद- विवाद से दूर रहें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |