/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/05/24/Astrology-1653358345.jpg)
ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 23 मई 2022, सोमवार को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 27 दिन तक रहेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। शुक्र गोचर की अवधि में कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान इन राशि वालों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे-
यह भी पढ़े : Horoscope today 25 May 2022: सिंह समेत इन राशि वालों का आज समय बहुत ख़राब, सूर्य भगवान को जल चढ़ाए
मेष- शुक्र गोचर का मेष राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपके यश व वैभव में वृद्धि होगी। करियर में सफलता हासिल होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रुका धन वापस मिल सकता है। मानसिक शांति मिलेगी।
यह भी पढ़े : Love Horoscope 25 may : आज इन 'राशि वालों की लव लाइफ रहेगी रोमांटिक, इनके रिलेशनशिप होंगे खराब
मिथुन- मिथुन राशि वालों पर शुक्र राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। करियर में आशातीत सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार रहेंगे। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर आशातीत सफलता हासिल हो सकती है। वाणी पर संयम बरतें। लोगों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।
यह भी पढ़े : शुक्र का मेष राशि में प्रवेश, मेष राशि के साथ इन पांच राशि के लोगों को लग्जरी लाइफ जैसी चीजों का आनंद मिलेगा
मकर- मकर राशि वालों के लिए शुक्र गोचर बेहद शुभ फलदायी रहेगा। इस दौरान आपको वाहन सुख मिल सकता है। शादी में आने वाली रुकावटों से मुक्ति मिलेगी। यह समय आपके लिए अनुकूल है। धैर्य व संयम बरतें।
कुंभ- कुंभ राशि वालों पर शुक्र गोचर की अवधि में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के आसार हैं। पदोन्नति मिलने की संभावना है।
इन राशियों के जातक रहें सावधान-
शुक्र राशि परिवर्तन की अवधि में कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों के जातकों को सावधान रहना चाहिए। इस दौरान हर फैसला बेहद सोच-समझ कर लेना चाहिए। पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |