हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में शनि देवता राशि परिवर्तन करने वाले है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। बता दें शनि ग्रह को राशि परिवर्तन करने में लगभग ढाई वर्ष लग जाते हैं। हिंदू धर्म में शनि देव को फल देने देवता के रूप में पूजा जाता है। 

यह भी पढ़े : Today's Horoscope : इन राशियों को आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे, व्यापारी वर्ग को मिलेगा फायदा


ऐसी मान्यता हैं कि यदि व्यक्ति की राशि में शनि की स्थिति खराब हो जाए, तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। ज्योतिषों के अनुसार साल 2023 में शनि देवता राशि परिवर्तन करने वाले है। ऐसे में 12 राशियों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ने वाला है, आइए इसके बारे में जान लें।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक के लिए शनि देवता दशम और लाभ भाव के स्वामी माने जाते हैं। साल 2023 में मेष राशि के जातक आपके लाभ स्थान में शनि देवता गोचर करने वाले है। वहीं ग्यारहवें भाव में शनि देवता शुभ लाभ देने वाले कहे जाते है। ज्योतिष के अनुसार नए साल में शनि देवता की दृष्टि आपके लग्न पंचम और अष्टम भाव पर पड़ने वाली हैं। ऐसे में शनि देवता की कृपा से आप अपना खुद का काम शुरू कर सकते है। पिता की ओर से आपको सहयोग भी मिल सकता है और आपका भाग भी आपका साथ दे सकता है। नए साल में आपको काम करने के लिए नई ऊर्जा मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते है। शनि देवता के गोचर करने के कारण आपको व्यापार क्षेत्र में मुनाफा हो सकता है। आपकी आय का भी अच्छा स्रोत बन सकता है। मित्रों से भी आपकोसहयोग मिल सकता है। वही संतान की ओर से भी आपको सहयोग एवं गर्व अनुभव करने का मौका मिल सकता हैं। शनि देवता की कृपा से पढ़ाई की और आपकी रूचि बढ़ सकती हैं। रहस्यम चीजों में आपकी रूचि बढ़ने के कार आपको कुछ वर्षों में सफलता भी मिल सकती है।

यह भी पढ़े :Aaj Ka Love Rashifal : इन राशि वालों के प्रेम जीवन में धूप छांव के स्थिति रहेगी लेकिन अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी


वृष राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि देवता राजयोग कारक माने जाते है। साल 2023 में शनि देवता आपके राशि में भाग्य और दशम भाव के स्वामी दशम भाव में गोचर करने वाले हैं। बता दें मूल त्रिकोण राशि में आने के बाद शनि देवता और भी शक्तिशाली हो जाते हैं। इस गोचर में शनि देवता के आने से वृष राशि के जातकों आपका भाग्य बदलने वाला है। शनि देवता की दृष्टि आपके बारहवें,चौथे और सप्तम भाव पर पड़ने वाली हैं। शनि देवता के राशि परिवर्तन करने के कारण वृष राशि के जातक अगले कुछ वर्षों में आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता हैं। लंबे समय से कर रहे परिणामों का इंतजार अब खत्म हो सकता हैं। जो जातक कई वर्षों से मकान खरीदने का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना अब बहुत जल्द पूरा हो सकता है। तेल, खनन, राजनीति, दर्शन, ज्योतिष से जुड़े जातको आपकी तरक्की बहुत जल्द होने वाली है। शनि देवता के आशीर्वाद से आप अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में काम करने की सोच रहे हैं, तो आपको इसमें फायदा हो सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि देवता आठवें और नौवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। साल 2023 में शनि देवता का गोचर आपके भाग्य स्थल में होने वाला है। बता दें मिथुन राशि के जातक की राशि में पिछले ढाई साल से शनि की ढैया चल रही थी। जिससे अब उन्हें मुक्त मिल जाएगी। वही शनि देवता की दृष्टि आपके लाभ भाव तीसरे भाव और छठे भाव पर पड़ने वाली हैं। शनि देवता के गोचर करने से आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग वाले लोगों को प्रतिष्ठा और मुनाफा मिलने की उम्मीद दिखाई पड़ रही हैं। परिवार की तरफ से जो आपके जीवन में रुकावटें आ रही थी, उसका बहुत जल्द अंत होने वाला है। यदि आप पुरानी बीमारी से ग्रसित है, तो इससे अब आपको छुट्टी मिल सकती है। शनि देवता के गोचर करने से आप अपने मित्रों की मदद से समाज में अच्छा काम कर सकते हैं। साहस और पराक्रम में आपको वृद्धि मिलती दिखाई दे रही हैं। वही आपको यात्रा करने से लाभ मिल सकता है। ननिहाल पक्क्ष से आपको कोई अच्छा उपहार भी प्राप्त हो सकता हैं।

यह भी पढ़े : Aaj Ka Panchang 29 November : आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय 


कर्क राशि

इस राशि के जातक के लिए शनि देवता सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी बनकर मारकेश के रूप में काम करते हैं। बता दें नए साल में शनि देवता का गोचर आपके आठवें स्थान से होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में शनि के इस स्थिति को ढैया के नाम से भी जाना जाता हैं। नए साल में शनि देवता की दृष्टि आपके दशम दूसरे और पंचम भाव पर पड़ने वाली हैं। ऐसे समय में आपके साथ कोई भी बुरी घटना घट सकती है। शनि की स्थिति ठीक न होने की वजह से आपको अधिक मेहनत करना पड़ सकता है या मानसिक तनाव से भी जुझना पर सकता हैं। जब तक शनि की स्थिति ठीक ना हो जाए, ससुराल पक्ष से लेन देन ना करें। ऐसे समय में परिवार के सदस्यों के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा इस दौरान अटक नहीं सकता है। ऐसी स्थिति में आप अपनी वाणी पर काबू रखें, वरना आपको भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता हैं। इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू ना करें। यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है।

सिंह राशि

इस राशि के जातक के लिए शनि आठवीं और सातवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। नए साल में शनि देवता का गोचर आपके सातवें भाव से ही होने वाला हैं। बता दें इस भाव को मारकेश के रूप में देखा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार शनि की दृष्टि आपके भाग्य भाव, लग्न भाव और चौथे भाव पर पड़ने वाली हैं। शनि के ऐसे गोचर करने से आपके दांपत्य जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती है या आपके प्रेम संबंध के बीच अनबन की स्थिति बन सकती हैं। इस समय में आप अपनी पत्नी के सेहत पर विशेष ध्यान दें। नौकरी कर रहे जातक को अपने सीनियर्स की मदद से सफलता मिल सकती हैं। शनि के गोचर करने से पिता के साथ आपका अनबन हो सकता है। यदि आप व्यापार क्षेत्र में काम करते हैं, तो इस दौरान अपने कर्मचारियों का अपमान ना करें। ऐसे समय में आप अपने आलस को त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। शनि की स्थिति ठीक ना होने की वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है।

यह भी पढ़े :Numerology Horoscope Today: 29 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य का प्रतीक, आज इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत


कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि देवता पंचम और छठे भाव के स्वामी माने जाते हैं। नए साल में शनि आपके छठें भाव से ही गोचर करने वाले हैं। बता दें शनि का छठा भाव बेहद शुभ माना जाता है। शनि की दृष्टि अष्टम, बारहवीं और तीसरे भाव पर पड़ने वाली हैं। शनि देवता की कृपा से कन्या राशि के जातकों को नौकरी में उन्नति मिल सकती है या आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी मिलने का ऑफर भी आ सकता हैं। इस तरह गोचर करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा। आपके खिलाफ जो लोग साजिश कर रहे थे, वह बेनकाब हो जाएंगे। शनि के गोचर के परिणामों से आपको मंत्र-तंत्र में सफलता मिलेगी। सालों से चल रही बीमारी खत्म होगीं। विदेश जाने का सपना आपका पूरा हो सकता है। ईश्वर की कृपा से विदेश से कारोबारी संबंध बनने की शुरुआत हो सकती हैं। इस दौरान राजनीति से जुड़े हुए लोगों को काफी सफलता मिल सकती है। आपकी वाणी काफी प्रभावी होगी। शनि देव की प्रभाव से आपकी सभी यात्राएं शुभ होंगी।

संबंधित खबरें

तुला राशि

इस राशि के जातक के लिए शनि देवता राजयोग के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की मकर राशि केंद्र में कुंभ राशि के त्रिकोण में होने के कारण इन राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होता है। बता दें शनि लग्न में शुक्र के मित्र माने जाते हैं और नए साल में यह पंचम भाव में गोचर करने वाले हैं। शनि की दृष्टि नए साल में सप्तम स्थान एकादश स्थान और धन स्थान पर जाने वाली हैं। तुला राशि के जातक अब आप बहुत जल्द ढैया के प्रभाव से मुक्त होने वाले हैं। शनि के इस तरह गोचर होने के कारण आपके परिवार में चल रहे कलह खत्म हो जाएंगे। आपकी मानसिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। पढ़ाई लिखाई करने वाले जातक आप नए साल में एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने से उच्च अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोग आपको आपके काम से प्रशंसा मिलने वाली हैं। आप अपने पत्नी की सेहत का ध्यान रखें। यदि आप साझेदारी में काम करने की सोच रहे हैं,तो यह समय आपके लिए अच्छा है।

यह भी पढ़े : Today's Horoscope : इन राशियों को आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे, व्यापारी वर्ग को मिलेगा फायदा

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक के लिए शनि देवता तीसरे और चौथे भाव के स्वामी माने जाते हैं। नए साल में शनि देवता का गोचर आप के चौथे भाव से होने वाला है। शनि के इस तरह गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातक आपकी कुंडली में शनि ढैया बनकर आ जाएंगे। वहीं शनि देवता की दृष्टि आपके छठें भाव, दशम भाव और लग्न पर पड़ने वाली हैं। ऐसा होने की वजह से इस राशि के जातकों आपके पारिवारिक जीवन में कलह आ सकती है। आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसी स्थिति में आप अपनी मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें । कोई भी संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऐसे समय पर ना खरीदें आपका धन अटक सकता है। इस समय अपने मित्रों का भरोसा बिल्कुल ना करें। इस दौरान आपकी कोई भी कीमती सामान चोरी हो सकती है। इस समय में आपके शत्रु भी सक्रिय हो जाएंगे। कार्य में देर होने की वजह से आपका मन चिड़चिड़ा बना रहेगा। इस दौरान आपको नए नौकरी का भी प्रस्ताव आ सकता है।