/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/27/shiv-parvati2-1627374644.jpeg)
16 अगस्त यानी कल सावन का आखिरी सोमवार है और इस सोमवार का महत्व है। कल के बाद से यानी 22 अगस्त को सावन का महीना खत्म हो जाएगा। सावन सोमवार के दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में ही भगवान शंकर धरती पर वास करते हैं। इस महीने में सोमवार को शिव जी की पूजा ऐसे करें-
• सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
• घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
• सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
• शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
• भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
• भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
• भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
• भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।
शुभ मुहूर्त-
• ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 ए एम से 05:07 ए एम
• अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
• विजय मुहूर्त- 02:37 पी एम से 03:29 पी एम
• गोधूलि मुहूर्त- 06:46 पी एम से 07:10 पी एम
• अमृत काल- 05:15 पी एम से 06:45 पी एम
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |