/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/05/21/dailynews-1653099071.jpg)
शनिदेव और बुध ग्रह जो अभी विपरीत चाल चल रहे हैं, अब मार्गी होंगे। न्याय के देवता शवि और ग्रहों के राजकुमार बुध अक्टूबर में मार्गी होंगे। इनके वक्री होने से कई राशि वालों को जहां कुछ समस्याओं का सामना करना होगा। अब मार्गी होने से कई प्रकार की समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके अलावा चार राशि वालों के लिए यह बहुत ही अच्छा समय होने वाला है। शनि देव महाराज को चराचर जीवों के शुभ अशुभ कर्मों का फल दाता कहा जाता है. जबकि वहीं बुध को वैभव और ऐश्वर्य का स्वामी माना जाता है। इसलिए दन की समस्या जो इन ग्रहों के कारण बनी हुई ती अब दूर होगी।
यह भी पढ़े : Aaj ka rashifal 29 September : आज से इन राशियों को रुका हुआ धन मिलेगा, सूर्यदेव को जल अर्पित करें
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए शनि और बुध का मार्गी होना बहुत शुभ परिणाम लाएगा। अगर बिजनेस करते हैं तो अच्छा ऑर्डर आपको मिल सकता है, इसके अलावा अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छे नौकरी के मौके आपको मिलेंगे।
वृषभ राशि : वृषभ राशि वाले भी इन दोनों ग्रहों के मार्गी होने से लाभ पाएंगे। शनि के मार्गी होने से इन राशि वालों को बहुत लाभ होगा। इस राशि के लोगों को मान सम्मान तो मिलेगा ही साथ ही समाज में किसी विशेष व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाएगा।
यह भी पढ़े : मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश : दिवाली से पहले इन लोगों की चमक जाएगी किस्मत, अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन बहुत खास है। यह समय धन कमाने के मामले में बहुत अच्छा है। इस समय आप कमाई पर ध्यान दें।
यह भी पढ़े : नवरात्रि के छठे दिन बुध ग्रह होगा मार्गी , इन राशियों पर पड़ेगा शुभ- अशुभ प्रभाव
धनु राशि : धनु राशि वाले जातकों को भी बुध के मार्गी होने से लाभ होगा। इस राशि के जातकों को दिवाली के आसपास धन के कई सादन मिलेंगे। इनकी आय में भी सफलता मिलेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |