/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/03/a-1614755777.jpg)
पेड़-पोधों का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है। ये ना सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि सकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसे ही दो खास पौधों के बारे में जो घर से शोक को मिटाते हैं और घर में धन-समृद्धि बढ़ाते हैं। आप घर के बगीचे या गमले में भी इन्हें लगा सकते हैं।
पहला पौधा है अशोक का। जैसा कि नाम से ही पता चलता है जो शोक को दूर करे वो है अशोक। अशोक का पौधा अपने घर में जरूर लगाएं। अगर आप बगीचे में लगा रहे हैं तो थोड़ी-थोड़ी दूर पर अशोक के कई पौधे लगाएं। बड़े होने पर अशोक के पेड़ देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इसे लगाने से घर से शोक और दुख दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
दूसरा पौधा है आंवले का पौधा। हिंदू धर्म ग्रंथों में आंवले के पौधे की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है आंवले के पौधे की जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। आंवले के पौधे को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर में आंवले का पौधा लगाएंगे तो आपके घर में भी भगवान का वास होगा।
आंवले का पौधा लगाने से घर में सुख और धन बढ़ता है। जैसे-जैसे आंवले का पौधा बढ़ेगा आपके घर में समृद्धि आती जाएगी और भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा रहेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |