/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/22/shani-dev-1619083875.jpg)
ग्रहों की चाल से राशियों पर बहुत असर पड़ता है। इस प्रभाव से राशियों के जातकों को कई तरह के लाभ होते हैं तो कुछ नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसी तरह से 20 जून को देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु हर 13 महीने में लगभग 4 महीने के लिए वक्री हो जाते हैं।
बता दें कि देवगुरु बृहस्पति 20 जून से 14 सितंबर तक कुंभ राशि में उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद गुरु मार्गी होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसा होने से धनु राशिवालों को कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। धन- हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
मिथुन राशि की बात करें तो मिथुन राशि के लिए गुरु का राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। यह समय धैर्य रख काम करने का है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। वाद- विवाद से दूर रहें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |