दुनिया हर कोई नौकरी कर पैसा कमाना चाहता है। अपने शौक पूरे करना चाहते हैं। नौकरी पाने के लिए लोग दिनरात पढ़ाई करते हैं और जो अनपढ़ हैं वो मजदूरी करते हैं। अभी तो युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए जद्दोजहद से पढ़ाई करते हैं। बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। कुछ होते हैं जो नौकरी ना कर खुद की ही बिजनेस करते हैं। बिजनेस में हर किसी को सफलता मिले ये जरूरी नहीं है।


जीवन में राशियों का बहुत खेल होता है। राशियां व्यक्ति वर्तमान और भविष्य के बारे में बताती है। राशियां ग्रहों के हिसाब से प्रभावित होते हैं। इसी तरह से ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें बिजनेस में दिलचस्पी होती है। भले ही ये लोग नौकरी क्यों न कर रहे हो, लेकिन इनका ध्यान व्यापार में लगा रहता है। आमतौर पर कुछ राशि वाले दूसरों के अधीन होकर काम करना पसंद नहीं करते हैं।


मेष राशि का स्वामी मंगल है। मेष राशि वालों की खासियत है कि ये लोग जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग फैसला लेने में निपुण होते हैं। ये लोग दूसरों की बात सुन नहीं सकते हैं। इनके लिए व्यापार सबसे उत्तम होता है।


मकर लोग भी व्यापार करने में दिलचस्पी रखते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के लोग हमेशा सफलता और मान-सम्मान पाने की कोशिश में लगे रहते हैं। ये लोग अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इस राशि के लोग हमेशा कुछ नया करने के बारे में सोचते हैं। इन्हें दूसरों के अधीन होकर काम करना अच्छा नहीं लगता है।