इस वर्ष हरतालिका तीज 09 सितंबर को है। यह तीज का व्रत भगवान शिव तथा माता पार्वती के भक्तों के लिए विशेष माना गया है। शिव उपासकों के लिए यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र तथा खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 

मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज पर सुखी वैवाहिक जीवन, इच्छा पूर्ती, समस्याओं के निवारण तथा अन्य कष्टों से मुक्ति पाने के लिए खास उपाय किए जाते हैं। हरतालिका तीज पर भक्त धन-वैभव तथा सुख-शांति के लिए भी उपाय करते हैं। 

हरतालिका तीज के उपाय 

1. खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए उपाय 

अगर पति-पत्नि के बीच प्यार खत्म होते जा रहा है, तो इस दिन दोनों को शिव-पार्वती मंदिर में शुद्ध घी के 11 दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नि के बीच प्यार हमेशा बना रहेगा। 

2. धन-संपत्ति तथा विद्या प्राप्ति के लिए उपाय 

हरतालिका तीज पर भक्त आम और गन्ने के रस से माता पार्वती का अभिषेक करें, ऐसा करने से घर में हमेशा लक्ष्मी तथा सरस्वती का वास रहता है। 

3. पति-पत्नि के बीच मतभेद दूर करने के लिए उपाय 

यदि बात-बात पर पति-पत्नि के बीच तकरार होती रहती है, तो हरतालिका तीज पर दोनों को केसर युक्त दूध से माता पार्वती का अभिषेक करना चाहिए। 

4. दरिद्रता दूर करने के लिए उपाय 

हरतालिका तीज पर माता पार्वती को गुड़ से बने चीजों का भोग लगाएं फिर इसे दान कर दें। ऐसा करने के दरिद्रता दूर होती है।

5. रोगों से मुक्ति पाने के लिए उपाय 

रोगों से मुक्ति पाने के लिए भक्त इस दिन माता पार्वती को घी का भोग लगाएं। इसके पश्चात घी को दान कर दें। ऐसा करने से भक्तों को विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है।