सपने (dream) हर कोई देखता है और सपने कई बारे ऐसे ऐसे आते हैं जिसमें जिसके बारे में कुछ पता नहीं रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी की सपने में दिखने वाली कुछ चीजें हमारे भविष्य के लिए एक संकेत देती है। जो कि शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। इसी तरह से  सपने अगर मछली दिख जाए तो समझ जाना भाग्य खुल गया आपको। लेकिन मछली (fish) कौनसी थी ये ज्यादा मायने रखती है।

रंग-बिरंगी मछलियाँ देखना-

सपने में अलग-अलग रंगों की मछलियाँ (fish) देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह देखना दर्शाता है कि आप के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं है। आप जीवन के हर क्षेत्र में परिपूर्ण हैं।
बड़ी मछली देखना-

सपने में बड़ी मछली का देखना शुभ नहीं माना जाता। सपने में बड़ी मछली देखने का अर्थ होता है कि, आप को नकारात्मक विचार आते हैं। सपने में शार्क (shark), पिरहाना (pirana) या स्वार्ड (sward) जैसी बड़ी और जानलेवा मछलियों को देखने का यह अर्थ है कि, आपको निकट भविष्य में कर्ज लेना होगा जिसके कारण आपकी स्थिति बिगड़ सकती है।

डॉल्फिन का देखना

सपने में डॉल्फिन (dolphins), देखना शुभ माना जाता है क्योंकि डॉल्फिन हमारे लिए अच्छी सिद्ध होती है। इससे धन व स्वास्थ्य दोनों का लाभ मिलेगा।
सपने में खुद को मछली पकड़ते देखना

सपने में खुद को मछली (fish) पकड़ते देखने का अर्थ है कि, परिश्रम सफल होगा मछली मिलने का अर्थ है कि जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है।