यह क्रिएटिविटी का अंक है। 29 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है,जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 29-11-2022का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 02 का स्वामीग्रह सूर्य है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01

जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।

यह भी पढ़े : Today's Horoscope : इन राशियों को आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे, व्यापारी वर्ग को मिलेगा फायदा


जन्मांक02

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

जन्मांक 03

जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी सूर्य व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जाँब में उन्नति है।

यह भी पढ़े :Aaj Ka Love Rashifal : इन राशि वालों के प्रेम जीवन में धूप छांव के स्थिति रहेगी लेकिन अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी


जन्मांक 04

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मित्र चन्द्रमा के अंक 03 व 02 से शुभ लाभ है।

जन्मांक 05

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक07 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

जन्मांक 06

जाँब व व्यवसाय- शुक्र व सूर्य मीडिया, बैंकिंग व वित्तीय जाँब में लाभ देगा।आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़े : Aaj Ka Panchang 29 November : आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय 


जन्मांक 07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें।

जन्मांक 08

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व मित्र ग्रह बुध व शुक्र सपोटिंग है। सूर्य व मित्र मङ्गल रियल स्टेट व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

जन्मांक 09

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में सूर्य व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।