05 दिसम्बर 2022 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 05 दिसम्बर 2022 है। 05 का अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है।05 का स्वामीग्रह बुध है।बुध मैनेजमेंट स्किल देता है।आज 05-12-2022का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 05 के मित्र अंक 04,06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

यह भी पढ़े : Aaj Ka Rashifal 05 December : वृष व मकर राशि के छात्र जाँब में नए अवसरों की प्राप्ति करेंगे, इन 5 राशियों पर भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान


1. जन्मांक01

जाँब व व्यवसाय- जाँब में परेशानी व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जाँब में पद परिवर्तन दे सकता है। स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।

2. जन्मांक02

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 05 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

यह भी पढ़े : Weekly Career Horoscope : इन राशि वालों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट,पार्टनरशिप शुरू करने के लिए अभी अनुकूल समय नहीं


3. जन्मांक03

जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।जाँब में उन्नति है।

4.जन्मांक04

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी बुध तथा इस अंक का स्वामी राहु है।मीडिया,टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

5. जन्मांक05

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक05 व 06 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

यह भी पढ़े  : Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन लोगों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा, वृष व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे


6. जन्मांक06

जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व 09 के स्वामी मङ्गल का सहयोग मिलेगा।

7. जन्मांक07

जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।

8. जन्मांक08

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध है।बुध जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

9. जन्मांक09

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 05 व मित्र अंक 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।