/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/15/7d4b7ef94825e1b4224749f7b82e4310960c5004b5e29f92d7bb25838ba55199-1631707774.jpg)
कंगाली से हर कोई परेशान है। बहुत पैसे कमाने के सपने देखने के साथ साथ लोग मेहनत नहीं करते हैं। सीधा उनको पैसे चाहिए लेकिन मेहनत करने के बाद भी पैसे नहीं है तो दिक्कत है। इस लिए घर में वास्तु का कारण हो सकता है। सबसे पहले घर में जो चीज जहां होनी चाहिए उसे वही रखें।
कुछ चीजों को सही ढंग से ना रखे जाने के कारण घर में बरकत नहीं होती है। इसलिए शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन जरूर करें। क्योंकि कई बार वास्तु दोष के कारण घर में बरकत नहीं हो पाती है और साथ ही घर की तरक्की की भी रुक जाती है।
चीजों की सही दिशा-
कूड़ादान
घर की साफ-सफाई का प्रभाव हमारे आर्थिक जीवन पर पड़ता है। वास्तु के नियमानुसार, घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में कूड़ादान या कचड़ा नहीं रखें। यहां गंदगी होने से धन का नाश होता रहता है।
नल का टपकना
नल की टोंटी से पानी नहीं टपकना चाहिए। क्योंकि यह आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण माना जाता है। नल से पानी का टपकते रहना धीरे-धीरे धन के खर्च होने का संकेत होता है। इससे बरकत नहीं होती है।
रसोई घर
घर की रसोई आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में होनी चाहिए। पश्चिम दिशा में रसोई घर होने पर धन का आगमन अच्छा रहता है लेकिन बरकत नहीं रहती है यानी धन जैसे आता है वैसे खर्च भी हो जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |