/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/17/Mars-1629194315.jpg)
सभी ग्रहों में से मंगल ग्रह को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। किसी की राशि पर मंगल का हावी होना, बहुत ही ज्यादा बुरा माना जाता है। जिन पर मंगल हावी था अब वो लोग खुश हो जाए क्योंकि आज से मंगल अस्त हो रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक अस्त अवस्था में ही मंगल का 6 सितंबर 2021 को सिंह से कन्या राशि में गोचर होगा। इसके बाद वह 22 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मंगल ग्रह का अस्त होना इन राशि वालों के लिए बहुत ही बुरा हो सकता है-
मेष
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं तो मंगल के अस्त होने से इनके जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। आत्म विश्वास कमजोर हो सकता है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें।
सिंह
मंगल ग्रह सिंह राशि में ही विराजमान हैं। इस दौरान इस राशि के लोगों को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अस्त मंगल का बहुत ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव आप पर देखने को नहीं मिलेगा।
तुला
तुला राशि वालों को मंगल के अस्त होने से अक्टूबर से नवंबर के बीच वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान चोट लगने का भी भय रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |