/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/14/makar-sankranti-2022-1642147141.jpg)
आज 14 जनवरी दिन शुक्रवार को Makar Sankranti मनाई जा रही है। आज सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं। आज से सूर्य देव की गति उत्तरायण हो गई है। इस दिन को दान व स्नान के लिए बेहद उत्तम माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक मकर संक्रांति पर कुछ कार्य हैं जिन्हें वर्जित माना गया है क्योंकि उन्हें करने पर सूर्य देव नाराज हो सकते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर चलते हैं। वहीं, शनि देव मकर व कुंभ राशि के स्वामी भी हैं। इसी वजह से संक्रांति के के दिन पिता-पुत्र का मिलन होता है जो खुशी की बात है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार संक्रांति का शुभ मुहूर्त सूर्य के संक्रांति समय से 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल का होता है। आज मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम को 5 बजकर 44 मिनट तक है। इस मुहूर्त में स्नान, दान, जाप किए जाते हैं। जबकि महापुण्य काल मुहूर्त 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक का माना गया। फिर दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक यह मुहूर्त है।
- मकर संक्रांति के दिन रात का बचा हुआ या बासी खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर गुस्सा और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- संक्रांति के लहसुन, प्याज और मांस नहीं खाना चाहिए।
- इस दिन अधिक मसालेदार भोजन भी नहीं करें।
- मकर संक्रांति पर नशा नहीं करें।
- मकर संक्रांति के दिन मीठे वजन बोलें और गुस्स नहीं करें।
- घर आए किसी भिखारी या निर्धन को दान जरूर दें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |