/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/04/01-1612419235.jpg)
बुध ग्रह ने वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि बुध ग्रह को स्वभाग, बुद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में दो ग्रह विपरीत दिशा में चलते हैं उन्हें वक्री और जो ग्रह सीधी दिशा में चलते हैं उन्हें मार्गी कहा जाता है। ऐसे में बुध ग्रह के वक्री होने का असर सभी राशियों पर असर डालेगा।
मेष- बुध के वक्री होने से मेष राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस राशि के लोगों को अपने माता- पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा. साथ ही किसी भी तरह के विवाद से दू रहें।
वृषभ- बुध के वक्री होने से इस राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे।
मिथुन- इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी साजिश का शिकार होने से बचें। मान-सम्मान बढ़ेगा।
कर्क- शादी में अड़चने आ सकती हैं। कोई भी व्यापारिक फैसला सोच-समझकर ही लें। अपने खर्चों को कंट्रोल करें।
सिंह- बुध के वक्री होने से इस राशि के जातकों की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। साथ ही आपके शत्रु भी बढ़ेंगे. इस दौरान आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या- बुध के वक्री होने से कन्या राशि के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती हैं।
तुला- वक्री बुध आपको ज्यादा नुकसान नहीं करेगा। इसके प्रभाव से प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों का निपटारा होने का योग बन सकता है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों का बड़े और छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। धर्म-अध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।
धनु- वक्री बुध के प्रभाव से आपकी शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। शादी-विवाह के मामलों में थोड़ा देरी हो सकती है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।
मकर- इस राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आपके बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
कुंभ- इस राशि के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
मीन- इस दौरान आपकी आय के साधनों में कमी आ सकती है, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिल सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |