/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/03/ganesh-ji-1612338738.jpg)
10 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। गणेश गणपत की कई शास्त्रों में खास बाते बताई गई है। इसी तरह बात करें कुछ खास रोचक बातों की जो गजानन, लंबोदर, गणपति और विनायक जैसे कई सुंदर नामों वाले भगवान हर बात निराली है। आइए जानते हैं इनकी खास बातें-
1. श्री गणेश को लाल व सिंदूरी रंग प्रिय है।
2. दूर्वा के प्रति विशेष लगाव है।
3. चूहा इनका वाहन है।
4. लिखने में इनकी विशेषज्ञता है।
5. लाल रंग के पुष्प से शीघ्र खुश होते हैं।
6. प्रथम स्मरण से कार्य को निर्विघ्न संपन्न करते हैं।
7. दक्षिण दिशा की ओर मुंह करना पसंद नहीं है।
8. चतुर्थी तिथि इनकी प्रिय तिथि है।
9. स्वस्तिक इनका चिन्ह है।
10. सिंदूर व शुद्ध घी की मालिश इनको प्रसन्न करती है।
11.गृहस्थाश्रम के लिए ये आदर्श देवता हैं।
12.पूर्व दिशा अच्छी लगती है।
13.बैठे रहना इनकी आदत है।
14.कामना को शीघ्र पूर्ण कर देते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |