/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/11/28/DAILYNEWS-1669620106.jpg)
हिंदू सनातन धर्म में पौराणिक काल से ही पूजा-पाठ में दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही। पूजा के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। धर्म शास्त्रों में दीपक जलाने की कई लाभ के बारे में बताए गए हैं। इतना ही नहीं दीपक जलाने से जुड़ी अलग-अलग विधियों के बारे में भी चर्चा की गई है। जैसे हम पूजा में आटे का दीपक, पीतल के दीपक, मिट्टी के दीपक और अन्य धातु से निर्मित दीपक को जलाते हैं। इन सभी का अपना अलग-अलग महत्व होता है। जानते हैं पूजा में दीपक जलाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों के बारे में।
यह भी पढ़े : कश्मीर में आतंकवादी संगठनों का अंत निकट, आतंकवाद से मुक्त तीन जिले
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार घर में दीपक जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता का नाश होता है। पुराणों के अनुसार दीपक जलाने का अर्थ होता है जीवन के अंधकार को प्रकाश से दूर करना। वास्तु शास्त्र में भी घर में घी के दीपक जलाने की बात कही गई है।
यह भी पढ़े :Gujarat Election: चुनाव से पहले आप प्रत्याशी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, BJP को समर्थन देने की घोषणा
दीपक जलाते समय इन मंत्रों का करें जाप
शास्त्रों के अनुसार घर में नियमित पूजा-पाठ के समय या किसी शुभ कार्यों में दीपक जलाते हुए " शुभम् करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्। शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीप ज्योति नमोस्तुते।। " इन मंत्रों के जाप करना चाहिए। इसका अर्थ है " जो शुभ करता है, कल्याण करता है, आरोग्य रखता है, धन संपदा करता है और शत्रु बुद्धि का विनाश करता है, ऐसे दीप यानी दीपक की रोशनी को मैं नमन करता/करती हूं।"
यह भी पढ़े : विश्व बौद्ध निकाय के प्रमुख शाक्य गैसन रखेंगे इंटरनेशनल बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी की नींव
हिन्दू धर्म में बिना दीपक जलाएं और बिना तिलक लगाएं पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार मासिक पूजा या फिर किसी खास मुहूर्त पर की जा रही पूजा में आरती के लिए आटे का दीपक बनाकर उसमें घी के दिए जलाने चाहिए। शास्त्रों में घर में नियमित होने वाले पूजा-पाठ के लिए पीतल के बर्तन में घी के दिए जलाने की सलाह दी गई है। पूजा-पाठ के बाद मंदिरों में या घर के बाहर पेड़-पौधों के पास दीपक जलाने के लिए मिट्टी के दीए में घी के दीपक जलाने की सलाह दी जाती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |