/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/06/19/solar-eclipse-1592549407.jpg)
4 दिसंबर शनिवार सूर्य ग्रहण (solar eclipse) लगने वाला है। इसकी खास बात यह है कि यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष के मुताबिक सबसे अद्भुत बात तो यह है कि इस दिन शनि अमावस्या (Shani Amavasya) भी है जो कि किसी वरदान से कम नहीं है। इस ग्रहण पर कुछ बातें ध्यान रखनी बहुत ही जरूरी होती है। जैसे कि जानिए
ग्रहण के दौरान क्या करें-
1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
3. सूर्य ग्रहण (solar eclipse) में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान-
1. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।
2. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
3. ग्रहण (solar eclipse) के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
4. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |