/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/19/5MGJYN2P6NOV3FGMLOCPO6BHNM-1639930046.jpg)
सर्दियों (winter) के दिन चल रहे हैं, कबंल के साथ गर्म चाय की चुस्कियों के साथ दिन गुजरता है। लेकिन यह हमारे देश के हालात हैं, उन देशों की बात करें जहां सर्दियों बर्फबारी (snowfall) का सामना करना पड़ता है वहां जीना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ऐसी जगहें हैं, जहां बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है।
दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां जमा देने वाली बर्फबारी (snowfall) होती है। ये देश धरती के सबसे ज्यादा ठंडे देश माने जाते हैं। आइए बात करते हैं उन देशों कि....
ग्रीनलैंड (Greenland)- आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित ग्रीनलैंड चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। इस देश की गिनती दुनिया के सबसे ठंडे देशों में की जाती है। ज्यादातर समय यहां का तापमान शून्य के आसपास ही रहता है।
आइसलैंड (Iceland)- यह एक द्वीपीय देश है, जो फरो द्वीप समूह और नॉर्वे के मध्य बसा हुआ है। इस देश की गिनती भी दुनिया के सबसे ठंडे देशों में की जाती है। यहां का तापमान कभी-कभी माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
कजाकिस्तान (Kazakhstan)- इस देश में कई ऐसे इलाके हैं, जो स्थायी रूप से बर्फ की चादर से ढके हुए रहते हैं। सर्दियों के मौसम में तो इन जगहों पर रहना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |