/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/29/solar-eclipse-map-ht-02-jpo-170726_16x9_1600-1638180196.jpg)
आज साल का आखिरी ग्रहण है सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)। आज शनि अमावस्या होने के कारण योग बहुत ही खास बन रहा है। ज्योतिष के मुताबिक दूसरा इस ग्रहण पर राहु (Rahu) का भी साया रहेगा। इसी के साथ ग्रहण के दौरान आकाश मंडल में 4 ग्रह बुध, केतु, सूर्य, और चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे।
साथ ही शुक्र धनु राशि में, मंगल तुला राशि में, शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में और राहु वृषभ राशि मे रहेंगे। इतना ही नहीं सूर्य (Surya), चंद्र, बुध पर राहु की दृष्टि रहेगी, साथ ही शनि पर मंगल और राहु की दृष्टि पड़ेगी। यह सब मिलकर एक अशुभ योग बनाएंगे। जो कि कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगा।
जानकारी दे दें कि यह सूर्य ग्रहण (solar eclipse) शनिवार की सुबह 10:59 से दोपहर के 03:07 बजे तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण पर राहु की अशुभ दृष्टि के चलते राजनीतिक उठापटक हो सकती है। इसके अलावा महंगाई में इजाफा, जनाक्रोश की स्थिति पैदा हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |