/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/16/=-09-1639640786.jpg)
नियमित क्रियाओं का एक नियम होता है। इन नियमों का जब उल्लघंन किया जाता है तो कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इसे वास्तु दोष (Vastu) कहते हैं। घर के अंदर वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का ठीक से पालन करना बहुत जरूर होता है। जैसे बात करें जूते चप्पल पहनने की तो ये एक आम बात है लेकिन इसमें भी वास्तु छिपा हुआ है।
वास्तु (Vastu) के अनुसार अपने घरों में कुछ जगहों पर जूते या सैंडल पहनने से भी वास्तु दोष हो सकता है। आपने शायद इस पर विचार नहीं किया होगा लेकिन ये सच है। आइए जानें वास्तु के अनुसार घर में किन जगहों पर जूते नहीं रखने चाहिए।
स्टोर रूम (store room)-
स्टोर रूम में हम अपनी जरूरतों के समान को रखते हैं। ये जगह भोजन और आपूर्ति के स्रोत की तरह है जिसकी हमें जरूरत होती है। जरूरत के समय ये हमें जरूरी चीजों की आपूर्ति कराता है।
तिजोरी (vault)-
जिस स्थान पर धन रखते हैं उसे तिजोरी भी कहते हैं। इस स्थान को बहुत शुभ माना जाता है। लोग इस जगह को धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मानते हैं और यही कारण है कि वास्तु शास्त्र तिजोरी के आसपास जूते नहीं पहनने का सुझाव देता है।
रसोईघर (kitchen)-
रसोई घर से जूते और अन्य चप्पल को दूर रखना चाहिए। इससे देवी अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। अगर आप रसोई में जूते पहनते हैं, तो ये आपके जीवन में बाधाओं को उत्पन्न करता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |