साल 2022 में शनि राशि (Saturn) परिवर्तन होगा। शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन हर ढाई साल में होता है। जिसके कारण शनि का प्रभाव किसी भी राशि पर ज्यादा समय के लिए रहता है।
धनु राशि वालों को मिलेगी मुक्ति-

शनि के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती (Sagittarius) से मुक्ति मिल जाएगी। जिसके बाद धनु राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। धन संचय में आप सफल रहेंगे। आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार वालों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।