/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/20/shani-sade-sati-1637381934.jpg)
नया साल 2022 आने में कुछ ही दिन बाकी है। 2021 खत्म होगा और नया साल कई नई जर्नी शुरू करेगा। कई तरह की चीजें बदलेगी और कई तरह के परिवर्तन होंगे। नए जोश के साथ नई प्लानिंग्स अभी से शुरू हो गई है। हर किसी के लिए नया साल अच्छा नहीं होगा क्योंकि ग्रहों की चाल से कुछ लोगों को संभलने की जरूरत है। साल 2022 का शुरुआती समय कुछ राशियों के लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
साल 2022 में शनि की राशि मकर में त्रिग्रही योग (Trigrahi Yoga) बनने जा रहा है। शनि पहले से मकर राशि में विराजमान हैं, 5 जनवरी को बुध भी इस राशि में पहुंच जाएंगे और इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य भी मकर राशि में पहुंच जाएंगे। जिससे शुभ नहीं माना जा रहा है। ऐसे में इन राशियों के लिए थोड़ी मुश्किल बढ़ सकती है, जैसे....
कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के लोगों को इस दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी बढ़ेंगे और आपकी छवि को धूमिल करने की कोशिश करेंगे। इसका असर आपके करियर पर भी पड़ सकता है। इसके कारण मानसिक रूप से तनाव भी झेलना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo)-
इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस कारण खानपान को लेकर बेहद सावधान रहें। बाहर के खाने से खासतौर पर परहेज करें।
तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालों के लिए भी ये समय उनकी सेहत को लेकर मुश्किलभरा हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। गले, छाती और कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
धनु राशि (sagittarius)-
धनु राशि वालों के लिए भी जनवरी का महीना थोड़ा मुश्किलें बढ़ा सकता है। दांपत्य जीवन में उथल पुथल की स्थिति पैदा हो सकती है। जीवनसाथी से बहस या टकराव की स्थिति बनने से मूड खराब रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |