/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/05/Optimized-Mole-image2-1638678287.jpg)
हाथ ही रेखाएं (line) बहुत कुछ कहती है। यह भविष्यवाणी करती है। चंद मिनटो में बनती है और चंद दिनों में ही मिट जाती है। इससे जीवन के कई राज खुले जा सकते हैं। हस्त ज्योतिष शास्त्र (palmistry) में कई रेखाओं के बारे में बताया गया है। इसी तरह से एक रेखा होती है जो अपराध को दर्शाती है। बता दें कि मंगल पर्वत (Mars) से निकलकर भाग्य एवं जीवन रेखा को छूकर जाने वाली रेखा राहु (Rahu line) की रेखा कहलाती हैं।
जानिए वो रेखा जो अपराध को बताती है-
1. यदि राहु रेखा (Rahu line) जीवन रेखा (life line) को काटे तो यह दोषपूर्ण मानी गई है। इस तरह के लोगों को अपने जीवन में कदम-कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन में काम नहीं बन पाते। आर्थिक परेशानियां घेरे रहती हैं। यदि राहु रेखा भाग्य रेखा को काटे तो जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहता है और परेशानियां बनी रहती हैं। दोनों ही स्थिति में राहु रेखा व्यक्ति के व्यवसाय को भी प्रभावित करती है और वह इतनी तरक्की नहीं कर पाता जितना कि उसे लाभ मिलना चाहिए।
2. यदि राहु रेखा (Rahu line) केवल मस्तिष्क रेखा तक पहुंचे और वहां आकर रुक जाए तो यह स्थिति भी अच्छी नहीं मानी जाती। इसके भी जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं। राहु रेखा (Rahu line) की यह स्थिति भी व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल, दुर्घटनाएं और जेल जाने के योग बनाती है। लेकिन यदि राहु रेखा मस्तिष्क रेखा को काट दे तो यह दोष कम हो जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |