दिवाली (Diwali 2021) की शुरूआत हो गई है।  कल धनतेरह का त्योहार है और इस दिन दिवाली के पावन पर्व की शुरूआत मानी जाती है। दिवाली एक जीत का जश्न है। जैसे कि हम जानते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi), गणेश जी (Ganesh ji) और कुबेर जी (Kuber ji) की खास तौर से पूजा की जाती है।  
दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार दिवाली (Diwali) 4 नवंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। दिवाली पर लोग घर या दुकानों की साफ-सफाई करते हैं और इस सफाई अगर कुछ चीजें मिलती है तो उससे किस्मत खुलना माना जाता है।
जैसे कि-

1. सफाई के दौरान आपको अपनी पर्स या कपड़ों में पैसे या रुपए मिल जाएं तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे पैसों को किसी धार्मिक कार्यों में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2. घर के पूजा स्थल की सफाई के दौरान मुरली या मोरपंख का मिलना शुभ होता है। कहा जाता है कि इन चीजों का संबंध भगवान विष्णु (Lord Vishnu) से होता है। ऐसे में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
3. घर की सफाई में शंख या कौड़ी का मिलना शुभ माना जाता है। इसके बाद शंख या कौड़ी को गंगाजल से स्नान कराने के बाद पूजास्थल पर रख दें।
4. रसोई को साफ करते समय अगर चावल मिल जाएं जिसे आप पूरी तरह से भूल गए हैं, तो यह भाग्यशाली माना जाता है।