आज भगवान शिव की पूजा-अर्चना का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व माना गया है। इस दिन शिव भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कहते हैं जिन लोगों पर भगवान की कृपा बरसती है उनके जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। 

मेष

आज आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। आप हर चुनौती का डटकर सामना कर सकेंगे। पुरानी गलतियों से आप सीखेंगे और उसमें सुधार करके कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अब आप शादी के बंधन में बंधने की सोच सकते हैं। विवाहित जातक अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखें।

यह भी पढ़े : रंजीत बोरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस फायरिंग में मारा गया


वृषभ

आज आप अपने लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। सहकर्मी आज आपको कुछ चुनौतियां प्रदान करेंगे। प्रेम मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। साथी से बात करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें।

मिथुन

आज आपको किसी खास व्यक्ति का जरूरी चीजों पर साथ मिलेगा। आप कहीं नौकरी के लिए आवेदन भेज सकते हैं। आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण आज आपको काफी कठिनाई होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क 

आज परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। शनि आपको अच्छे फल देंगे। आपके प्रेम रिश्तों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, करीब 3 किमी तक घसीटा गया


सिंह

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अनेक माध्यमों से धन लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बेवजह के तनाव लेने से बचें। शिव जी सब अच्छा करेंगे।जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

कन्या

भगवान शिव की कृपा से आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। पुराने विवादों का निपटारा करेंगे। आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी।

तुला

आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी की सलाह से आप अपने लिए बेहतर कर पायेंगे। बृहस्पति आज आपका साथ देगा। आपके फिजूलखर्ची भरे बर्ताव से आज आपके अपने परेशान हो सकते हैं। आज आपको आय बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आपकी गर्दन का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा।

यह भी पढ़े :  Mahashivratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि पर एक दिव्य और दुर्लभ संयोग बन रहा है, साढ़ेसाती वाले जरूर करें ये काम


वृश्चिक

आज आप अपने काम पर अच्छे से ध्यान केंद्रित कर पायेंगे। बेवजह का पैसा खर्च करने से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कुछ भी ऐसा न खाएं जिससे आपको शरीर में जलन महसूस हो। इसलिए सतर्क रहें।

धनु 

आज आप अच्छा महसूस करेंगे। शिव जी आर पर मेहरबान रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दिन शानदार रहने वाला है। अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर

किसी पुराने बीमारी से मुक्ति मिलेगी। आज किसी व्यक्ति के कारण आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है लेकिन अगर आप उन पर ध्यान नहीं देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सब ठीक रहेगा।

कुंभ

आज आरको कोई खास व्यक्ति किसी बड़ी परेशानी से बाहर आने में मदद करेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। विवाहित जातक अपने जीवन से जुड़ा बड़ा फैसला आज ले सकते हैं। फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन

आज उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने का समय है जिन पर आप पहले ध्यान नहीं दे पा रहे थे। आपकी शानदार सोच नई अवधारणाओं से ओत-प्रोत होगी। भगवान शिव की कृपा से आपको कई कार्यों में सफलता मिलेगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी के साथ जरूरी मुद्दों पर बात होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।