/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/07/a-1612669246.jpg)
मकर राशि
भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि के स्वामी शनि और गुरु ग्रह मकर राशि में नीच के होते हैं। मंगल ग्रह इस राशि में उच्च के होते हैं। मकर राशि वाले स्वभाव से मेहनती और अनुशासन प्रिय होते हैं, लेकिन इस पर विश्वास करना आसान नहीं होता हैं।
हालांकि इन्हें गुस्सा कम ही आता हैं और अगर आ भी जाये तो इन्हें संभालने में बहुत समय लगता हैं। वैसे तो ये बहुत आलसी होते हैं लेकिन कोई काम शुरू कर दे तो उसे पूरा करने में दिन-रात कुछ भी नहीं देखते। ये लोग बहुत महत्वकांशी होते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी में गलत निर्णय भी ले लेते हैं।
ये लोग अच्छे समाजसेवी होते हैं और सभी को अपना परिवार समझते हैं। 2021 में न्याय कारक शनि स्व राशि मकर में ही गोचर करेंगे। जिससे साढ़ेसाती का प्रभाव इस वर्ष भी आप पर बना रहेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |