
चैत्र नवरात्र आज से यानी शनिवार से शुरू हो रहे हैं। आज घटस्थापना के लिए सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक अच्छा मुहूर्त है। नौ अप्रैल को महाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। 10 को पूर्णाहूत होगी और महानवमी का पूजन होगा। आज नवरात्रि के पहले दिन पहले स्वरूप शैलपुत्री का पूजन होगा। देवी शैलपुत्री, को उड़द, हल्दी, फूल-माला, चूड़ी, चुनरिया, फूल आदि अर्पित किया जाता है। इस मौके पर सभी एक दूसरे को बधाई देते हैं। आप भी इस मौके पर अपने अपनों को भेजें ये चुनिंदा शुभकामना संदेश:
>> हमको था वो घड़ी आ गई, शेर पर सवार मैय्या मेरी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी, हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई
Happy Navratri 2022
>> मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते है, शरण में लिए जाते हैं,
शुभ नवरात्रि 2022
>> जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हे हाथ जोड़कर माँ से बिनती
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी
हैप्पी नवरात्रि 2022
>> माँ के कदम आपके घर में आएं
आप खुशी से नहाएं
परेशानियाँ आपसे आँखें चुराएं
चैत्र नवरात्रि की ढेरों शुभ कामनाएं...
>> ओम जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते...
हैप्पी नवरात्र 2021
>> नव-वर्ष की पावन बेला में
है यही शुभ संदेश
हर दिन आये
आपके जीवन में
लेकर खुशियाँ विशेष
इसी शुभकामनाओं के साथ
हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
>> यह नया साल आपके लिए
ढेर सारी खुशियां और खूबसूरत समय लेकर आए
हिन्दू नव वर्ष की बहुत सारी शुभकामनाएं...
>> नया साल आपके जीवन में
सफलता, सौभाग्य और खुशियां लेकर आए,
यह साल बीते हुए साल से भी
ज्यादा समृद्ध हो...
हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं...
>> कर लो तैयारी, मां अंबे आने वाली हैं,
सजा लो दरबार, मेरी मैया आने वाली है
देवी के भजन-कीर्तन कर लो याद
जगराता और माता की चौकी होने वाली है।
शुभ नवरात्रि
>> माता जगदंबा करें आपका कल्याण
माता दुर्गा करें आपकी सुरक्षा
मां अन्नपूर्णा भरें घर का भंडार
माता सरस्वती करें ज्ञान का संचार
इसी कामना के साथ
आपको नवरात्रि की शुभकामनाएं।
शुभ नवरात्रि
>> जिसका था इंतजार वो घड़ी आ गई
सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
दुख हरने मैया घर मेरे आ गईं।
शुभ नवरात्रि 2022
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |