हस्तशास्त्र (palmistry) में हाथों की लकीरों के बारे में बताया जाता है। हाथों की लकीरें बहुत कुछ कहती है। इनसे भूत भविष्य वर्तमान के बारे में पता लगाया जा सकता है। जैसे कि हम जानते हैं कि व्यक्ति की उंगलियां और पर्वतों पर अनेक चिह्न मिलते हैं।
व्यक्ति के जीवन में इन चिह्नों का विशेष असर होता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कौन से पर्वत पर किस तरह का चिह्न है। इसी तरह पर्वतों पर रेखाएं भी जीवन के बारे में वृहद संकेत देती हैं। जानिए कुछ निशान के संकेतों के बारे में-
रेखाएं-

-यदि व्यक्ति के बृहस्पति पर्वत (Jupiter mount) पर चक्र का निशान है तो यह निकट भविष्य में धनवान होने का संकेत हैं।
-यदि चक्र का निशान शनि पर्वत पर है तो व्यक्ति को जीवन में अचानक धनलाभ होता है।
-सूर्य पर्वत पर चक्र का निशान व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा दिलाता है। ऐसे लोग देश-विदेश में अपना नाम कमाते हैं।
-यदि व्यक्ति के बुध पर्वत पर चक्र का निशान मौजूद है तो वह सफल व्यापारी होता है। ऐसे लोग शानदार वक्ता भी होते हैं।
-चंद्र (Moon), मंगल और शुक्र पर्वत पर चक्र के निशान शुभ नहीं माने गए हैं। ऐसा होने पर व्यक्ति को विपरीत परिणाम मिलते हैं।