/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/05/rashi-1617605723.jpg)
ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ग्रह देवगुरु बृहस्पति आज रात राशि परिवर्तन करने जा रहा है। आज रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। गुरु 14 सितंबर तक मकर राशि में रहेंगे। गुरु की चाल बदलने के बाद सभी 12 राशियों पर असर होगा जो इस प्रकार है—
मेष-
मेष राशि वालों को निवेश में लाभ होने के साथ ही रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों की तरक्की होगी। लेकिन, जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर है, उन्हें प्रतिकूल फल मिलेगा। आर्थिक हालत खराब हो सकती है।
वृषभ-
इस राशि वालों के लिए भी समय ठीक नहीं। लोन या कर्ज मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। अपनी वर्तमान नौकरी को जारी रखें और उन धैर्य व संयम बरतें। आपकी छवि खराब होने की भी संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। मौसमी परिवर्तनों के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन-
इस राशि वालों के लिए करियर और व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा समय आ रहा है। नए अवसरों के आपके जीवन में आने की संभावना है। विशेषकर सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से, यह गोचर अवधि शुभ होगी, क्योंकि बैंकिंग और फाइनेंशियल काम करने वाले पेशेवर निवेश करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
कर्क-
इस राशि वालों के करियर, वित्त और रिश्तेनातों पर असर पड़ेगा। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। विवाहित जातक अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताते नजर आ सकते हैं। आर्थिक समस्या हो सकती है।
सिंह-
इस राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र में ईमानदारी से किए गए प्रयास लक्ष्य को जल्द हासिल करने में मदद मिलेगी। विवाहित जोड़ों को सलाह दी जाती है कि अच्छे संबंध विकसित करने के लिए तर्क-वितर्क करने से बचें। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।
कन्या-
इस राशि वालों के लिए बृहस्पति ऋण, प्रतिस्पर्धा और शत्रुओं के छठे भाव में गोचर करता है। इस अवधि के दौरान आपको मिश्रित फल मिलेगा। नौकरी को बचाकर रखें।
तुला-
इस राशि वालों को व्यावसायिक और नौकरीपेशा लोगों को कड़ी मेहनत करते रहने का सुझाव दिया जाता है। किसी भी स्थिति में आप हार न मानें क्योंकि मई और जून में आपको बड़े अवसर मिल सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे भी हो सकते हैं। रिलेशनशिप को लेकर सावधान रहें।
वृश्चिक-
इस राशि के जातकों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जून और जुलाई में अवसरों की तलाश में लगे नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकती है। सरकारी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक रूप से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में निवेश करने के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में इस राशि वालों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
धनु-
इस राशि के लोगों को नौकरी करने वाले इस राशि के जातकों को इस दौरान उन्नति मिल सकती है। बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
मकर-
इस राशि के लोगों का भाग्य उत्थान होने के साथ ही धन में वृद्धि करेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सकारात्मकता और ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छे फल भी प्राप्त होंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा। आपको उस क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनता का पुरस्कार अप्रैल और जुलाई के दौरान मिल सकता है और इससे आने वाले समय के लिए भी नए रास्ते खुल सकते हैं।
कुंभ-
यह राशि परिवर्तन आपके लक्ष्यों को सकारात्मक रूप से पूरा करने में मदद कर सकता है। पेशेवर लोगों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। खासकर अप्रैल और जुलाई के महीनों में आपको तरक्की मिल सकती है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सफलता मिलने के ज्यादा आसार हैं। अविवाहित जातकों को जून और सितंबर के दौरान अच्छा विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
मीन-
इस राशि के लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। व्यवसाय करने वाले जातकों को व्यापार का विस्तार करने का अवसर मिलेगा। हालांकि आपको अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। यह अवधि आपको उधार दिए गए धन या अटके हुए धन को प्राप्त करने में मदद करेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |